29 Mar 2024, 10:37:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

शीला दीक्षित के कार्यक्रम में दिखे जगदीश टाइटलर, भारी विवाद

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2019 2:47PM | Updated Date: Jan 16 2019 2:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सिख दंगों में भूमिका को लेकर जगदीश टाइटलर पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। उन्हें शीला दीक्षित के एक कार्यक्रम में देखे जाने पर विरोध शुरू हो गया है। शीला दीक्षित को दिल्ली कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। टाइटलर इस कार्यक्रम में पहुंचे और सामने की पंक्ति में बैठे नजर आए। अकाली दल ने इस पर आपत्ति जाहिर की है।
 
उन्होंने कहा कि 1984 सिख दंगे में शामिल लोगों को राजनीतिक शह मिल रही है। अकाली दल के प्रवक्ता मजिंदर सिरसा ने कहा कि जगदीश टाइटलर को पहली पंक्ति में बैठा कर कांग्रेस गलत संदेश दे रही है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस 1984 सिख दंगे के आरोपियों को सीने से लगा कर रखती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »