29 Mar 2024, 05:05:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

महाराष्ट्र के बीजेपी मंत्री का दावा, कहा - 2 दिन में गिर जाएगी कुमारस्वामी सरकार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2019 2:39PM | Updated Date: Jan 16 2019 2:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। कर्नाटक की कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन सरकार से दो निर्दलीय विधायकों के समर्थन वापस लेने के बाद, महाराष्ट्र से भाजपा के एक मंत्री ने मंगलवार को दावा किया कि कुमारस्वामी नीत सरकार दो दिन में गिर जाएगी। जल संरक्षण, प्रोटोकॉल और ओबीसी मंत्री राम शिंदे ने ये टिप्पणियां कर्नाटक में जारी राजनीतिक उठापटक के बीच की हैं। उन्होंने संवाददाताओं से कहा - कर्नाटक की जनता ने (2018 में) भाजपा के समर्थन में जनादेश दिया था, लेकिन हम (सरकार बनाने से) कुछ अंकों से कम रह गए। 
 
चूंकि कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन अस्थिर है, ऐसे में संकेत हैं कि (कुमारस्वामी) सरकार दो दिन में गिर जाएगी। मुंबई के एक होटल में मौजूद दो विधायकों एच नागेश (निर्दलीय) और आर शंकर (केपीजेपी) ने कर्नाटक के राज्यपाल वाजूभाई वाला को पत्र लिखकर अपना समर्थन तत्काल प्रभाव से वापस लेने के फैसले से अवगत कराया। इस पत्र ने राजनीतिक गरमागहमी बढा दी है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »