29 Mar 2024, 13:56:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

हिंदी के प्रख्यात आलोचक नामवर सिंह एम्स में भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 15 2019 6:51PM | Updated Date: Jan 15 2019 6:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। हिंदी के प्रख्यात आलोचक नामवर सिंह को चोट लगने के कारण अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। 93 वर्षीय  सिंह कल रात अपने घर में बिस्तर से गिर गए थे जिसके कारण उन्हें गंभीर चोटें आई थीं और वह बेहोश हो गए थे। उन्हें आज सुबह 11 बजे एम्स में भर्ती कराया गया। दिल्ली प्रगतिशील लेखक संघ के अध्यक्ष केवल गोस्वामी ने यूनीवार्ता को बताया कि सिंह को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।

चोट लगने की खबर सुनते ही सिंह के प्रशंसक उनका हालचाल लेने अस्पताल पहुंचे लेकिन आईसीयू में होने के कारण उनसे मुलाकात नहीं हुई। गोस्वामी का कहना है कि डाक्टर उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी कर रहे हैं और उनका समुचित इलाज किया जा रहा है। अखिल भारतीय प्रगतिशील लेखक संघ के पूर्व अध्यक्ष रह चुके सिंह अधिक उम्र के कारण घर से ही साहित्य सेवा में लगे हुए हैं। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »