19 Mar 2024, 15:29:15 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान में भाइयों ने की बहन और चचेरे भाई की हत्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 16 2018 5:24PM | Updated Date: Nov 16 2018 5:25PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के शांगला जिले में दो व्यक्तियों ने सम्मान के नाम पर शुक्रवार को अपनी 15 वर्षीय बहन और चचेरे भाई (कजिन) की हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने ऑनलाइन समाचार सेवा डॉन को बताया कि लड़की के भाइयों को दोनों के बीच प्रेम संबंध होने का शक था, इसीलिए उन्होंने कथित इज्जत के नाम पर उनकी हत्या कर दी। यह मामला शांगला जिले के मारटुंग क्षेत्र के लारे का है।
 
पुलिस अधिकारी ने कहा कि लड़की अविवाहित थी, वहीं युवक सैद मुहम्मद (27) चार बच्चों का पिता था। मृतक के पिता खान सैद ने पुलिस को बताया कि उसके दो भतीजों ने उस समय उसके बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी जब वह खेतों में काम कर रहा था। इसके बाद वे घर गए और अपनी किशोर आयु की बहन की हत्या कर दी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »