नई दिल्ली। हिंदी के प्रसिद्ध कवि, पत्रकार और हिंदी अकादमी के उपाध्यक्ष विष्णु खरे का निधन हो गया। उन्हें पिछले सप्ताह ब्रेन स्ट्रोक की वजह से नई दिल्ली के जीबी पंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें पिछले बुधवार को ब्रेन स्ट्रोक हुआ था, जिसके बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वे मुंबई में रह रहे थे, लेकिन दिल्ली हिंदी अकादमी का उपाध्यक्ष बनने के बाद वे दिल्ली में ही रह रहे थे।