20 Apr 2024, 17:50:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सीरिया में रुस और तुर्की सेना ने गश्त किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2020 9:42AM | Updated Date: Feb 18 2020 9:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रुस की सेना ने तुर्की के साथ मिलकर संयुक्त रुप से सीरिया के अलेपो, हसाकाह और राका में गश्त किया। रुस रक्षा मंत्रालय सेंटर के एडमिरल ओलेग जुरावलेव ने इसकी जानकारी दी। जुरावलेव ने कहा,‘‘हसाकाह प्रांत में रुस और तुर्की की सेना ने संयुक्त रुप से गश्त किया।’’ 

रूसी सैन्य पुलिस ने अलेपो और रक्का प्रांतों में गश्त के साथ-साथ एक हवाई सर्वेक्षण भी किया। जुरावलेव ने कहा कि सभी गश्त बिना किसी अप्रिय घटना के अस्वीकृत योजनाओं के अनुपालन में हुई। पिछले 24 घंटा में रुस के रक्षा मंत्रालय ने अलेपो और हसाकाह में 206 सीरियाई नागरिकों को स्वास्थ्य सेवा पहुंचाई है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »