16 Apr 2024, 14:16:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भूजल प्रबंधन के लिए विश्व बैंक देगा 45 करोड़ डॉलर का ऋण

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 18 2020 12:14AM | Updated Date: Feb 18 2020 12:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सरकार और विश्व बैंक ने सोमवार को 45 करोड़ डॉलर के ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए जिसका उद्देश्य देश में भूजल के घटते स्तर को रोकना और भूजल से जुड़े संस्थानों को मजबूत बनाना है। विश्व बैंक से सहायता प्राप्त अटल भूजल योजना (एबीएचवाई) राष्ट्रीय भूजल प्रबंधन सुधार कार्यक्रम को गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, कर्नाटक, राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश में कार्यान्वित किया जाएगा और यह 78 जिलों को कवर करेगा। विशेष मानदंडों के आधार पर इनका चयन किया गया जिनमें भूजल का दोहन एवं क्षरण, सुस्थापित वैधानिक एवं नियामकीय साधन, संस्थागत तैयारियां और भूजल के प्रबंधन से संबंधित पहलों को लागू करने से जुड़े अनुभव शामिल हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »