28 Mar 2024, 16:32:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मिलिंद देवड़ा ने की केजरीवाल की तारीफ तो माकन बोले - कांग्रेस छोड़ दो...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 17 2020 12:51PM | Updated Date: Feb 17 2020 12:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दिल्ली के तीसरी बार मुख्यमंत्री बने अरविंद केजरीवाल की तारीफ करने पर कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा को अजय माकन ने फटकार लगाई है। केजरीवाल सरकार की रिवेन्यू बढ़ाने को लेकर तारीफ की तो अजय माकन ने उन्हें कहा कि अगर आपको पार्टी छोड़नी है तो बेशक छोड़ सकते हैं।
 
कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने रविवार देर रात को एक ट्वीट किया, जिसमें राज्य सरकार के द्वारा रेवेन्यू के मोर्चे पर काम की तारीफ की है। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'एक ऐसी जानकारी साझा कर रहा हूं जो कि कम लोग जानते हैं। अरविंद केजरीवाल सरकार ने पिछले पांच साल में रेवेन्यू को डबल कर दिया है और अब ये 60 हजार करोड़ तक पहुंच गई है। दिल्ली अब भारत का सबसे आर्थिक रूप से सक्षम राज्य बन रहा है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »