19 Apr 2024, 21:26:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मंत्री जी बोले - देशद्रोहियों को बिरयानी नहीं 'गोली' मिलनी चाहिए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2020 12:11PM | Updated Date: Jan 29 2020 12:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर हाल ही में अपने बयान की वजह से विवादों में घिर गए हैं। मंच से भाषण देने के दौरान अनुराग ठाकुर ने मौजूद कार्यकर्ताओं से विवादित नारे लगवाए थे। अब इसमे नया नाम जुड़ा है कर्नाटक के मंत्री सीटी रवि का। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बयान का समर्थन करते हुए उत्तेजक और असंवेदनशील टिप्पणी में कहा कि देशद्रोहियों को गोली मिलनी चाहिए, बिरयानी नहीं।
 
कर्नाटक के संस्कृति और पर्यटन मंत्री सीटी रवि ने कहा कि अनुराग ठाकुर पर हमला करने वाले वे लोग हैं, जिन्होंने अजमल कसाब जैसे आतंकवादियों की मौत का विरोध किया था। दिल्ली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने आपत्तिजनक नारे लगवाए थे।
रवि ने ट्वीट किया, 'देशद्रोहियों के खिलाफ बयान के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर पर हमला करने वालों में वे लोग हैं, जिन्होंने आतंकवादियों अजमल कसाब और याकूब मेमन की मौत का विरोध किया गया; टुकड़े टुकड़े गैंग का समर्थन किया; CAA के खिलाफ झूठ फैलाया। देशद्रोहियों को गोली मिलनी चाहिए न कि बिरयानी।'
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »