28 Mar 2024, 14:20:47 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

शरजील इमाम के गिरफ्तार होते ही आया शाह का बयान- सात पुश्तें लग...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2020 11:30AM | Updated Date: Jan 29 2020 11:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नागरिकता कानून के विरोध की आड़ में जेएनयू छात्र शरजील इमाम पर लोगों को भारत के खिलाफ भड़काने का आरोप लगा। इसके बाद उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया था। उसी दिन से पुलिस उसको तलाश रही थी। आखिरकार मंगलवार को शरजील बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके गिरफ्तार होते ही गृहमंत्री अमित शाह ने चुप्पी तोड़ दी। उन्होंने बड़ा बयान दे दिया है।

बिहार के जहानाबाद से शरजील की गिरफ्तारी होते ही राजनीति गरमा गई है। भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि अमित शाह ने कर दिखाया। वहीं बिहार के सीएम नीतिश कुमार बोले कि देश के खिलाफ ऐसे बयान नहीं देने चाहिए। हालांकि वो बोले कि अब कोर्ट ही इस मामले को देखेगा। वहीं दूसरी ओर गृहमंत्री अमित शाह ने भी चुप्पी तोड़ दी है।

गृहमंत्री अमित शाह ने भी शरजील इमाम के गिरफ्तार होते ही बयान दे दिया। वो बैठक में शामिल होने के लिए मंगलवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में थे। उन्होंने कहा कि शरजील का बयान देखिए, ये कन्हैया कुमार से भी ज्यादा खतरनाक हैं। शाह बोले कि अब वो गिरफ्तार हो गया है और जेल में रहेगा। वहीं असम को काटने की बात करने वाले बयान पर अमित शाह बोले कि सात पुश्ते लग जाएंगी, भैया, असम ऐसे ही नहीं कट जाएगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »