19 Apr 2024, 22:44:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

माली में हिंसा से दो लाख लोग विस्थापित : संरा प्रवक्ता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2020 10:00AM | Updated Date: Jan 29 2020 10:00AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने कहा है कि माली में मानवीय स्थिति दर्दनाक है और हिंसा के कारण दो लाख लोग यहां विस्थापित हो चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरस के प्रवक्ता डुजारिक ने कहा कि पिछले वर्ष जून से अगस्त के बीच माली में करीब 10 लाख 10 हजार लोग भोजन के लिए तरस रहे हैं।  

उन्होंने कहा कि माली में मानवीय चुनौतियां बढ़ गयी है। मानवीय संगठन हालांकि यहां स्थानीय कार्यान्वयन भागीदारों की मदद से सहायता पहुंचा रहे हैं। डुजारिक ने कहा कि माली के लिए इस साल की मानवीय योजना देश की आबादी के 20 प्रतिशत करीब 3.8 मिलियन लोगों तक पहुंच जाएगी और इसके लिए 390 मिलियन अमेरिकी डॉलर की आवश्यकता होगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »