28 Mar 2024, 18:17:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

PM मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति जैयर बोलसोनारो का किया स्वागत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2020 2:41AM | Updated Date: Jan 25 2020 2:42AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को चार दिवसीय भारत दौरे पर आए ब्राजील के राष्ट्रपति जैयर बोलसोनारो का स्वागत किया। मोदी ने ट्वीट कर कहा,‘‘राष्ट्रपति बोलसोनारो का स्वागत है। हमें उनकी मेजबानी करने की खुशी है और हम गणतंत्र दिवस समारोह में उनके भाग लेने के लिए उत्सुक हैं। उनकी यात्रा भारत और ब्राजील के रिश्तों को मजबूत करेगी।’’ बोलोसानो का दिल्ली पहुंचने पर विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने हवाई अड्डे पर स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि ब्राजील के राष्ट्रपति इस बार गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि हैं। इसके साथ ही वह प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे। उनके आगमन पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर कहा,‘‘ 71वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि का स्वागत है। दोनों देश मिलकर भविष्य के सहयोग के लिए समानताओं को एक ठोस आधार में बदलने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।’’ 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »