28 Mar 2024, 22:41:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

दिल्ल-बैंकॉक उड़ान शुरू करेगी इंडिगो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 25 2020 2:36AM | Updated Date: Jan 25 2020 2:37AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने मार्च में दिल्ली से बैंकॉक के लिए उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। एयरलाइन ने आज बताया कि वह 29 मार्च से दिल्ली और बैंकॉक के बीच दैनिक उड़ान शुरू करेगी। कंपनी थाइलैंड में बैंकॉक और फुकेट के लिए पहले से सेवा प्रदान कर रही है, लेकिन दिल्ली से बैंकॉक की यह उसकी पहली उड़ान होगी। इंडिगो के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विलियम बोल्टर ने कहा कि दिल्ली-बैंकॉक मार्ग पर उड़ान शुरू करने से व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि देश से बड़ी संख्या में पर्यटक एवं कारोबारी थाईलैंड की यात्रा करते हैं और इस नई उड़ान से उन्हें अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »