29 Mar 2024, 03:41:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

चीन की यात्रा को लेकर अमेरिका ने जारी किया अलर्ट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 24 2020 2:25AM | Updated Date: Jan 24 2020 2:25AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वाशिगटन। चीन के वुहान प्रांत में तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस के खतरे को ध्यान में रखते हुए अमेरिका विदेश मंत्रालय ने चीन की यात्रा पर जा रहे अपने नागरिकों को अलर्ट जारी किया है। विदेश मंत्रालय ने गुरूवार को जारी एक बयान में कहा, ‘‘चीन के वुहान प्रांत में रहस्यमय कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनज़र अमेरिका के रोग नियंत्रण और रोकथाम विभाग ने लेवल 3 का अलर्ट जारी किया है जिसमे जरुरी नहीं होने पर यात्रा नहीं करने की हिदायत दी गयी है।’’     
 
मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चीन में इस वायरस से अब तक 571 लोग संक्रमित हुए है और 17 लोगों की मौत हो चुकी है। इस वायरस को फैलने से रोकने के लिए चीन ने वुहान और उसके नजदीकी सभी इलाकों के हवाईअड्डे, रेलवे स्टेशन तथा बस स्टेशन बंद कर दिए है।  विश्व स्वास्थ्य संस्था के अनुसार कोरोना वायरस वर्ष 2003 में फैली सार्स महामारी की तरह का वायरस है जिसके चपेट में पूरे विश्व में आठ हजार लोग आये थे और इससे 774 लोगों की मौत हो गयी थी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »