28 Mar 2024, 18:29:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

इंडोनेशिया में सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत , 30 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2020 3:38PM | Updated Date: Jan 19 2020 3:38PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जकार्ता। इंडोनेशिया के जावा प्रांत में एक यात्री बस पलटने से आठ लोगों की मौत हो गयी और 30 अन्य घायल हो गए। जिले के मुख्य पुलिस अधिकारी टेडी फैनानी के मुताबिक वाहन चालक सबंग जिले के पातसारी मार्ग से गुजरने के दौरान गाड़ी को नियंत्रित नहीं कर पाया। बस में 58 घरेलू यात्री सवार थे। वह बंदूंग जिले में तांगबून पेराहू ज्वालामुखी की यात्रा पर निकले थे।
 
पुलिस के मुताबिक इस जानलेवा हादसे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है और पुलिस अभी जांच कर रही है। इंडोनेशिया के सपतोनो के प्रवक्ता ने कहा कि इस हादसे में 10 लोगों को गंभीर चोटें आयी हैं और 20 अन्य मामूली रूप से घायल हुए हैं। शनिवार को हुए हादसे में सभी घायलों को जिले के सिरेंग अस्पताल ले जाया गया।  प्रांतीय पुलिस ने बस दुर्घटनाओं के कारण पुनाक पर्यटक रिसॉर्ट के आसपास पुरानी बसों के गुजरने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »