29 Mar 2024, 13:12:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

CAA असंवैधानिक, इसे खत्म किया जाना चाहिए : चिदंबरम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2020 5:53PM | Updated Date: Jan 18 2020 5:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि नागरिकता (संशोधन) कानून (सीएए) असंवैधानिक है और इसे खत्म कर देना चाहिए। उन्होंने साथ ही कहा कि राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) एक ही जैसे हैं। 
 
चिदंबरम यहां सीएए के खिलाफ पार्टी के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि सीएए असंवैधानिक और यह भेदभावपूर्ण कानून है तथा इसे तुरंत खत्म कर देना चाहिए। पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि एनपीआर और एनआरसी भी एक ही चीज है और यह भी भेदभावपूर्ण है। कांग्रेस इसका समर्थन नहीं करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति की हाल में दिल्ली में बैठक हुई थी जिसमें प्रस्ताव लाकर सीएए और एनआरसी का विरोध करने का फैसला किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »