20 Apr 2024, 15:49:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अल-हाकिम और नाटो प्रमुख ने भविष्य के संबंधों पर की चर्चा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2020 11:19AM | Updated Date: Jan 18 2020 11:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काहिरा। इराक के विदेश मंत्री मोहमद अली अल हकीम और उत्­तरी एटलांटिक संधि संगठन के महासचिव जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने इराक तथा नाटो के बीच भविष्य के संबंधों को लेकर चर्चा की है। इराकी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी देते हुये कहा, ‘‘ अल हकीम और स्टोल्टेनबर्ग ने दूरभाष पर इराक और पश्चिम एशिया में हाल की स्थिति को लेकर चर्चा की। उन्होंने नाटो के साथ इराक के भविष्य में संबंधों पर भी बातचीत की है।’’ इसके अलावा स्टोल्टेनबर्ग ने जोर देते हुए कहा कि पश्चिम एशिया में स्थिरता बनाये रखने और अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद से लड़ने के लिये नाटो में अत्यधिक क्षमता है। 

उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में क्षेत्रीय राष्ट्रों को सहयोग देने के लिये नाटो हरसंभव प्रयास करेगा। उल्लेखनीय है कि इराक में बगदाद हवाई अड्डे के पास चार जनवरी को ईरान के शीर्ष कमांडर सुलेमानी की अमेरिकी हमले में मौत के बाद इराक की संसद ने देश से विदेशी सैनिकों को बाहर निकालने का फैसला किया था जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि पश्चिम एशिया क्षेत्र में नाटो को अपनी उपस्थिति बढ़ानी चाहिये।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »