18 Apr 2024, 06:06:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अनशन पर बैठी स्वाति मालीवाल की तबीयत बिगड़ी, हॉस्पिटल में भर्ती

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 1:03PM | Updated Date: Dec 15 2019 1:04PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उनका 13वें दिन जबरन अनशन खत्म कराया। वहां उन्हें जबरन ग्लूकोज चढ़ाया गया और नसों के जरिए तरल पदार्थ दिया गया। शनिवार को ही उनकी तबीयत खराब हो गई थी और डॉक्टरों ने उन्हें चेतावनी दी थी। दरअसल लगातार भूख हड़ताल पर बैठे रहने से उनका वजन 8 किलो तक कम हो गया है और बेहद कमजोर होने की वजह से चलने में फिरन में भी असमर्थ हैं। स्वाति की मांग है कि रेप के दोषियों को 6 महीने के भीतर फांसी पर लटकाया जाए।
 
इससे पहले देशभर में दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं के विरोध में राजघाट पर आमरण अनशन पर बैठीं स्वाति मालीवाल ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। मालीवाल ने प्रधानमंत्री से मांग की है कि दिशा कानून को तत्काल प्रभाव से पूरे देश में लागू किया जाए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »