19 Apr 2024, 23:56:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अटलांटा के मॉल में गोलीबारी में एक व्यक्ति घायल, आरोपी फरार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2019 11:01AM | Updated Date: Dec 15 2019 11:02AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अटलांटा। अटलांटा के कंबरलैंड मॉल के फूड कोर्ट में शनिवार को हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति के घायल होने के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। कोब काउंटी पुलिस विभाग ने कहा कि संदिग्ध हमलावर ने किसी बात पर बहस होने के बाद दूसरे व्यक्ति पर गोली चला दी। संदिग्ध व्यक्ति घटना को अंजाम देने के बाद वहां से फरार हो गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया घायल व्यक्ति की अस्पताल में सर्जरी जारी है और वह खतरे से बाहर है। वहीं पुलिस का कहना है कि यह दो लोगों के बीच विवाद का मामला है और इसे गोलीबारी के अन्य मामलों की तरह नहीं देखा जाना चाहिए।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »