28 Mar 2024, 14:40:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

जापान के कावासाकी में विदेशियों के साथ दुर्व्यवहार करने पर लगेगा भारी जुर्माना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2019 1:04AM | Updated Date: Dec 13 2019 1:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। जापान के कावासाकी शहर की लेजिस्लेटिव असेंबली ने  देश में सार्वजनिक स्थानों पर विदेशी लोगों के साथ दुर्व्यवहार करने पर भारी जुर्माना लगाने वाला एक कानून पारित किया है। स्थानीय मीडिया की गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार जापान का कावासाकी देश में इस तरह का कानून पारित करने वाला देश का पहला शहर बन गया है। जापान ने 2016 में विदेशियों के खिलाफ अनुचित व्यवहार को रोकने के प्रयास के तहत एंटी-डिस्क्रिमिनेटरी स्पीच एक्ट लागू किया था लेकिन इसका कुछ ज्यादा असर नहीं होने के कारण कावासाकी शहर की लेजिस्लेटिव असेंबली ने अपना नया कानून लाने का निर्णय किया।
 
यह कानून अगले वर्ष एक जुलाई से पारित हो जाएगा। इसके तहत जापान में विदेशियों के साथ भेदभावकारी और अपमानजनक व्यवहार करने वालों पर 500,000 (4,600 डॉलर) येन का जुर्माना लगाये जाने का प्रावधान है। पहली बार ऐसा करने वाले लोगों को नोटिस दिया जाएगा लेकिन बार-बार यह अपराध दोहराने पर उनके नाम और पता सार्वजनिक कर दिये जाएंगे। शहर के अधिकारी ऐसे लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »