20 Apr 2024, 13:39:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

PM मोदी के इस ट्वीट को लोगों ने किया सबसे ज्यादा LIKE-रिट्वीट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2019 12:47PM | Updated Date: Dec 10 2019 12:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश के 17वें लोकसभा चुनाव में जबरदस्त जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का #VijayiBharat के साथ किया गया ट्वीट इस साल के सबसे लोकप्रिय ट्वीट्स में से रहा। ट्विटर इंडिया की ईयर ऑन ट्विटर-2019 में इन दोनों हस्तियों के अकाउंट को पहले और दूसरे पायदान पर रखा गया है।
 
तीसरे नंबर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व चौथे और पांचवें पायदान पर क्रमश: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहे। ट्विटर ने इस साल की रिपोर्ट में पुरुष और महिला नेताओं के हैंडल की अलग-अलग सूची जारी की है। महिला राजनेताओं में स्मृति ईरानी शीर्ष पर, तो दूसरे स्थान पर प्रियंका गांधी वाड्रा रहीं। मनोरंजन जगत में महानायक अमिताभ बच्चन पुरुष अभिनेताओं में शीर्ष पर रहे तो वहीं महिला अभिनेत्रियों में यह स्थान सोनाक्षी सिन्हा ने कब्जाया।
 
 साल 2019 में भी उन्होंने कई सारे ट्वीट किए लेकिन, लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद किया गए उनके ट्वीट को सबसे ज्यादा रिट्वीट और सबसे ज्यादा लाइक किया गया इसी के साथ उनका ये भारत का गोल्डन ट्वीट बन गया है। एक माइक्रोबलॉगिंग साइट ने सोमवार को ये बात कही। इसके अलावा विराट कोहली द्वारा एमएस धौनी को उनके जन्मदिन पर किया गया ट्वीट को लोगों ने सबसे ज्यादा रिटवीट किया। 
 
धौनी के जन्मदिन पर कोहली ने दोनों की तस्वीर साक्षा करते हुए बहुत ही भावुक ट्वीट किया। ये क्षण भारतीय क्रिकेट फैन के लिए बेहद खास रहा। इसी के साथ तमिल मनोरंजन इंडस्ट्री ने भी इस साल लोगों के दिलों पर राज करना जारी रखा। अभिनेता विजय (@actorvijay) ने अपनी फिल्म #bigil के पोस्टर को साझा करते हुए ट्वीट किया इसी के साथ मनोरंजन क्षेत्र में ये सबसे अधिक रिट्वीट प्राप्त करने वाला ट्वीट बन गया। साथ ही कुल मिलाकर कमेंट के साथ सबसे अधिक रिट्वीट प्राप्त करने वाला ट्वीट भी बन गया। 
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोशल मीडिया पर कितने एक्टिव रहते हैं ये तो हम सभी जानते हैं। कोई भी मुद्दा हो या कोई भी पर्व हो वह ट्वीट करके देशवासियों को शुभकामनाएं देते ही रहते हैं। साल 2019 में भी उन्होंने कई सारे ट्वीट किए लेकिन, लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद किया गए उनके ट्वीट को सबसे ज्यादा रिट्वीट और सबसे ज्यादा लाइक किया गया इसी के साथ उनका ये भारत का गोल्डन ट्वीट बन गया है। एक माइक्रोबलॉगिंग साइट ने सोमवार को ये बात कही। इसके अलावा विराट कोहली द्वारा एमएस धोनी को उनके जन्मदिन पर किया गया ट्वीट को लोगों ने सबसे ज्यादा रिटवीट किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »