28 Mar 2024, 23:37:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

पत्रकारों से बोलीं जया बच्‍चन - मैं बहुत गुस्‍से में हूं, कहीं आपको पकड़ कर...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2019 11:27AM | Updated Date: Dec 6 2019 11:28AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश में महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध पर समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद और फिल्म अभिनेत्री जया बच्चन काफी नाराज और गुस्से में दिखाई दीं। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अभी मुझे ऐसा लग रहा है कि कहीं गुस्से में मैं आपको पकड़ के मार न दूं। संसद भवन परिसर में गुरुवार को वो पत्रकारों से महिलाओं के खिलाफ हो रहे जुर्म पर बात कर रहीं थीं।
 
दरअसल, जया बच्‍चन जब संसद परिसर में थीं तब उनका सामना समाचार एजेंसी एएनआइ के संवाददाता से हो गया। हैदराबाद में हुई निर्भया जैसी दरिंदगी की घटना को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्‍होंने कहा कि वह वारदात तो हुई लेकिन जो घटना चित्रकूट के एक थाने में हुई उस पर क्‍या कहेंगे आप। यह शर्म की बात है, हम इस घटना को सदन में नहीं उठा पा रहे हैं। इस पर बहस की अनुमति नहीं है। यह क्‍या हो रहा है। अगर हम बहुत सख्‍त शब्‍द का इस्‍तेमाल करते हैं तो हमें कहा जाता है कि हमें नहीं बोलना चाहिए।
 
जया बच्‍चन यहीं नहीं रुकीं... उन्‍होंने यह भी कहा कि अभी मुझे ऐसा लगता है कि आप लोग मेरे सामने खड़े हैं और गुस्‍से में मैं कहीं आप लोगों को पकड़कर न मार दूं। क्‍या करूं मैं, यह तो हमारी फीलिंग हैं। उत्‍तर प्रदेश में हो रही वारदातों पर उन्‍होंने कहा कि यूपी में कहीं भी सुरक्षा नहीं है। अभी आपको घटनाएं बताऊंगी उत्‍तर प्रदेश की तो चौंक जाएंगे। उत्‍तर प्रदेश में कहीं भी सुरक्षा नहीं है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »