29 Mar 2024, 13:17:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

फ्रांस में पेंशन सुधारों के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2019 10:57AM | Updated Date: Dec 6 2019 10:57AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। फ्रांस में पेंशन सुधारों के खिलाफ व्यापक स्तर पर हड़ताल और विरोध प्रदर्शनों के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। समाचार पत्र ली फिगारो ने फ्रांस के गृह मंत्रालय के हवाले से बताया कि इन विवादास्पद पेंशन सुधारों के विरोध में गुरुवार को आठ लाख से अधिक लोगों ने देश भर में सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। विरोध प्रदर्शन और हड़ताल के कारण अधिकतर स्कूल और कार्यालय बंद पड़े हैं। फ्रांस के कई हिस्सों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें भी हुई।
 
पेरिस में अब तक 80 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। फ्रांस में कामकाजी वर्ग पेंशन योजना में प्रस्तावित सुधारों से काफी नाराज हैं और इसका विरोध कर रहे हैं। सरकार की नए प्रस्तावों के तहत सेवानिवृत की उम्र बढ़ाने की योजना है। इन सुधारों के तहत तय समय से पहले सेवानिवृत होने  वाले लोगों को कम भुगतान मिलेगा। पेंशन सुधारों के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों और हड़ताल में शिक्षकों और परिवहन कर्मचारियों के अलावा पुलिस, वकील, अस्पतालों के कर्मचारी, हवाई अड्डे के कर्मचारी और अन्य कामकाजी लोग भी शामिल हो गए हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »