नई दिल्ली। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भारत और आस्ट्रेलिया के बीच उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सम्बन्धों को और मजबूत बनाने का आव्हान करते हुए कहा कि योग और आयुर्वेद जैसे विषयों में भारत उसे विशेष सुविधाएं प्रदान करेगा। निशंक ने आज यहां दोनों देशों के बीच उच्च शिक्षा परिषद की आठवीं बैठक में भाग लेते हुए यह आव्हान किया।
उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के शिक्षा मंत्री डान तेहान के साथ बातचीत में शिक्षा के बारे में भविष्य के द्विपक्षीय सम्बन्धों पर ये विचार व्यक्त किये। उन्होंने बताया कि दोनों देशों के बीच उच्च शिक्षा के क्षेत्र अनुसंधान को लेकर 54 परियोजनाएं चल रही है। उन्होंने कहा कि भारत मे अध्ययन कार्यक्रम के तहत योग और आयुर्वेद के शार्ट टर्म कोर्स शुरू हुए हैं। उन्होंने आस्ट्रेलिया के अधिक से अधिक छात्रों के भाग लेने की अपील की। उन्होने बैठक को काफी लाभप्रद बताया।