19 Apr 2024, 15:54:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

नित्यानंद आश्रम विवाद- मुख्य संचालिका समेत दो युवा साध्वियों की धरपकड़

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2019 1:00AM | Updated Date: Nov 21 2019 1:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अहमदाबाद। विवादास्पद धर्मगुरू स्वामी नित्यानंद के यहां स्थित आश्रम और इसकी ओर से संचालित स्कूल में कथित तौर पर दो नाबालिग बच्चों को जबरन रखने और उनसे दुर्व्यवहार करने के मामले में पुलिस ने आज आश्रम की स्थानीय संचालिका समेत दो युवा साध्वियों को आज गिरफ्तार कर लिया। अहमदाबाद के ग्रामीण एस पी आर वी असारी ने यूएनआई-वार्ता को बताया कि आश्रम संचालिका प्राणप्रिया तथा उनकी सहयोगी प्रियातत्वा को अपहरण, बच्चों को जबरन रोक कर रखने आदि तथा उनसे श्रम कराने के आरोप में पकड़ा गया है। दोनो को अदालत में पेश कर आगे की जांच के लिए उन्हें रिमांड पर लिया जायेगा। इस मामले में आरोपी बनाये गये नित्यानंद से भी पुलिस पूछताछ करेगी और जरूरत पड़ी तो पकड़ेगी।
 
ज्ञातव्य है कि नित्यानंद के तमिलनाडु निवासी पूर्व अनुयायी जनार्दन शर्मा ने गत एक नवंबर को पुलिस के समक्ष आरोप लगाया था कि यहां हाथीजन इलाके में दिल्ली पब्लिक स्कूल की जमीन पर बने इस आश्रम और स्कूल में उनके चार में से तीन बच्चों को जबरन रखा गया है। इसके बाद पुलिस ने 14 साल की उनकी एक बेटी और 12 साल के बेटे को वहां से मुक्त कराया और हाल में इस मामले में आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी मामले में आश्रम से दोनो साध्वियों की आज गिरफ्तारी की गयी है। उनकी सबसे बड़ी बेटी बेंगलुरू आश्रम से विदेश चली गयी थी और दूसरी बेटी 19 वर्षीय नित्यानंदिता यहां के आश्रम से अब लापता है।
 
दोनो ने खुद के बालिग होने का हवाला देते हुए कई वीडियो जारी कर अपने ही पिता और माता पर कई तरह के आरोप लगाये थे और उनके पास नहीं आने की बात कही थी। इन दोनो को अदालत के समक्ष पेश करने की मांग को लेकर श्री शर्मा की ओर से दायर बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर गुजरात हाई कोर्ट ने आज राज्य पुलिस प्रमुख और आश्रम को नोटिस जारी किया तथा मामले की अगली सुनवाई की तिथि 26 नवंबर तय की। उधर डीपीएस स्कूल ने आश्रम को पांच साल के लिए लीज पर दी गयी जमीन के करार को आज रद्द करने की घोषणा की। प्रधानाध्यापक हितेश पुरी ने यह जानकारी दी।
 
उन्होंने कहा कि शैक्षणिक कार्य के लिए गत जून से यह जमीन दी गयी थी पर मौजूदा परिस्थितियों की जानकारी होने पर इसे रद्द कर दिया गया है। उधर कलेक्टर विक्रांत पांडेय ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शक्ति सिंह गोहिल ने आरोप लगाया कि राज्य के शिक्षा विभाग से जुड़े एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी इस मामले में नित्यानंद आश्रम और डीपीएस स्कूल को बचाने में लगे हैं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »