29 Mar 2024, 18:27:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

श्री राम जन्मभूमि मन्दिर के लिए अभी कोई धन संग्रह नहीं: विहिप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 17 2019 3:07PM | Updated Date: Nov 17 2019 3:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने स्पष्ट किया है कि श्री राम जन्मभूमि पर मन्दिर निर्माण के लिए किसी प्रकार का धन संग्रह नहीं किया जा रहा है। विहिप के अंतरराष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने रविवार को यहां एक बयान जारी कर स्पष्ट या कि विश्व हिंदू परिषद या श्रीराम जन्मभूमि न्यास ने 1989 के बाद से आज तक श्रीराम जन्मभूमि के लिए सार्वजनिक रूप से ना तो कोई धन संग्रह किया है और ना ही इस के लिए अभी तक कोई आव्‍हान किया है। परांडे ने यह भी स्पष्ट किया कि विश्व हिंदू परिषद और श्रीराम जन्मभूमि न्यास दोनों आज भी श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर निर्माण के लिए कोई धन संग्रह नहीं कर रहे हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »