19 Apr 2024, 01:40:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

महिला,बाल कल्याण के लिए केंद्र और राज्य में सहयोग जरुरी: ईरानी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 15 2019 12:21AM | Updated Date: Nov 15 2019 12:23AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने आज घोषणा की कि महिला और बाल कल्याण से संबंधित केंद्र और राज्य सरकारों की विभिन्न योजनाओं में बेहतर समंवय और सहयोग के लिए उनका मंत्रालय और नीति आयोग अगले वर्ष की शुरुआत तक एक राष्ट्रीय योजना तैयार करेगा। ईरानी ने यहां केंद्र और राज्यों में महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं में समंवय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि महिला एवं बाल कल्याण के लिए केंद्र और राज्य सरकारों में बहुत जरुरी है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की योजनाओं में समंवय और सहयोग के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और नीति आयोग एक राष्ट्रीय योजना तैयार करेगा।
 
यह योजना अगले वर्ष की शुरूआत तक घोषित हो जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्यों में महिला एवं बाल कल्याण की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए राज्यों की वरीयता तय होनी चाहिए। इसी की तर्ज पर बाल कल्याण से संबंधित विभिन्न संस्थाओं की वरीयता तय की जा सकती है। कार्यशाला में केंद्र और राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारियों, गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों और आंगनवाडी कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »