29 Mar 2024, 02:46:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

अमेरिका के साथ विज्ञान, तकनीकी क्षेत्र में एमओयू को मंजूरी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2019 2:18AM | Updated Date: Oct 24 2019 2:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सरकार ने अमेरिका के साथ विज्ञान और तकनीकी सहयोग को बढ़ावा देने के एक समझौते को मंजूरी दी है जिससे दोनों देशों के बीच संबंधों का नया अध्याय शुरू होगा। इसके साथ ही भारत तथा सेंट विसेंट एंड दि गेंनाडिनेस के बीच परंपरागत चिकित्सा को बढ़ावा देने के आपसी सहयोग के समझौते को मंजूरी प्रदान की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बुधवार को यहां हुई बैठक में इन दोनों आशयों के प्रस्तावों को मजूरी दी गयी। 

बैठक के बाद सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि अमेरिका के साथ हुए समझौते से दोनों देशों के बीच परस्पर संबंधों का नया अध्याय शुरू होगा। इससे उच्च स्तरीय शोध को बढ़ावा मिलेगा तथा उसके बेहतर परिणाम दोनों देशों के हित में सामने आएंगे। इसी तरह से भारत तथा सेंट विसेंट एंड दि गेंनाडिनेस के बीच परंपरागत चिकित्सा पद्धति के क्षेत्र में एक समझौते को मंजूरी दी गयी है। दोनों पक्षों के बीच यह समझौता इस वर्ष 11 सितम्बर को हुआ था। इसमें जिन गतिविधियों को जिक्र हुआ है उसके तहत सेंट विनसेंट में आयुष को बढ़ावा मिलेगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »