19 Mar 2024, 10:38:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

देश भर में लागू होगी एनआरसी : गृहमंत्री अमित शाह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 19 2019 1:21AM | Updated Date: Sep 19 2019 1:22AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रांची। केंद्रीय गृहमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर के मुद्दे पर विपक्षी दलों के विरोध को दरकिनार करते हुए आज कहा कि एनआरसी केवल असम में नहीं बल्कि पूरे देश में लागू की जाएगी। शाह ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि दुनिया में कोई भी ऐसा देश नहीं है, जहां दूसरे देश का कोई भी जाकर ऐसे ही बस सकता है। उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों का रजिस्टर होना समय की जरूरत है। एनआरसी न केवल असम में बल्कि देश भर में लागू होगा।

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख का सर्वांगीण विकास केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की प्राथमिकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संविधान के अनुच्छेद 370 को जम्मू कश्मीर से हटाए जाने को देश का अंदरूनी मामला मानते हुए भारत का समर्थन पूरे विश्व ने किया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत ही जम्मू-कश्मीर को विशेष अधिकार देने वाले अनुच्छेद 370 को समाप्त किया जा सका है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »