20 Apr 2024, 12:16:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

उद्धव ठाकरे बोले - वीर सावरकर PM होते तो पाकिस्तान नहीं होता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 18 2019 1:17PM | Updated Date: Sep 18 2019 1:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने हिंदुत्व विचारक वीर सावरकर की तारीफ करते हुए उन्हें भारत रत्न देने की मांग का समर्थन किया। मंगलवार को ठाकरे ने कहा कि अगर हिंदुत्व विचारक वीर सावरकर उस समय देश के प्रधानमंत्री होते तो पाकिस्तान अस्तित्व में ही नहीं आता।
 
 ठाकरे ने एक आत्मकथा ‘‘सावरकर: इकोज फ्राम अ फॉरगाटेन पास्ट' के विमोचन के मौके पर कहा - सावरकर को भारत रत्न सम्मान से नवाजा जाना चाहिए। हम (महात्मा) गांधी और (पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल) नेहरू द्वारा किए गए काम से इनकार नहीं करते है, लेकिन देश ने दो से अधिक परिवारों को राजनीतिक परिदृश्य पर अवतरित होते हुए देखा।
 
उद्धव ठाकरे ने कहा, उन्हें नेहरू को वीर कहने में गुरेज नहीं होता यदि वह 14 मिनट भी जेल के भीतर सावरकर की तरह रहे होते। सावरकर 14 वर्षों तक जेल में रहे थे। उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गांधी को इस किताब की एक प्रति दी जानी चाहिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »