20 Apr 2024, 06:10:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

सऊदी ने यमन विद्रोहियों की ओर से दागे गए ड्रोन को नष्ट किया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 26 2019 9:28AM | Updated Date: Aug 26 2019 9:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। सऊदी के नेतृत्व वाले अरब गठबंधन ने सोमवार सऊदी की तरफ यमन विद्रोहियों की ओर से दागे गए दो ड्रोन को नष्ट कर दिया। स्थानीय मिडिया के हवाले से गठबंधन के प्रवक्ता कर्नल तुर्क मालिकी ने बताया कि ड्रोन रविवार देर रात को यमन की राजधानी सना से दागे गए थे। यमन में दरअसल पिछले कुछ वर्षों से सरकारी सुरक्षा बलों और हौथी विद्रोहियों के बीच संघर्ष चल रहा है और इसमें सऊदी के नेतृत्व वाला गठबंधन यमन के राष्ट्रपति अब्दराबुह मंसूर हादी का समर्थन कर रहा है। हादी के अनुरोध पर गठबंधन मार्च 2015 से हौथी विद्रोहियों के खिलाफ हवाई हमले कर रहा है। दोनों पक्षों के बीच संघर्ष के चलते देश में बड़े पैमाने पर मानवीय संकट भी पैदा हो गया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »