18 Apr 2024, 19:48:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बारिश के बीच पंचतत्‍व में विलीन हुए अरुण जेटली....बेटे रोहन ने दी पिता को मुखाग्नि

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 25 2019 2:11PM | Updated Date: Aug 25 2019 5:31PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का दिल्ली के निगम बोध घाट पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अरुण जेटली के बेटे रोहन ने उन्हें मुखाग्नि दी। जेटली के अंतिम संस्कार के वक्त बारिश हो रही थी और निगम बोध घाट पर जुटे कई लोगों की आंखें नम थीं।
 
उन्हें आखिरी विदाई देने के लिए उनके परिवार के सदस्यों के अलावा उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू, गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत भारतीय जनता पार्टी और विपक्ष के कई बड़े नेता मौजूद थे। जेटली का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद दिल्ली के अखिल भारतीय आर्युविज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था। वो बीती नौ अगस्त से एम्स में इलाज के लिए भर्ती थे। उन्हें सांस लेने में शिकायत के बाद अस्पताल में दाखिल कराया गया था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »