28 Mar 2024, 14:45:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

बंगलादेश में धूमधाम से मनाई जा रही है जन्माष्टमी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 23 2019 4:52PM | Updated Date: Aug 23 2019 4:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ढाका। बंगलादेश में शुक्रवार को जन्माष्टमी का त्योहार धार्मिक हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म दिवस के अवसर पर देशभर में सरकारी छुट्टी घोषित की गयी है। बंगलादेश  के राष्ट्रपति अब्दुल हामिद और प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व के मौके पर देश के हिंदू समुदाय के लोगों को शुभकामनायें दी हैं। हामिद ने कहा कि बंगलादेश सांप्रदायिक सौहार्द वाला देश हैं और यहां सभी  धर्म के लोग अपने त्योहारों को मनाने के लिये स्वतंत्र हैं।
 
श्रीमती हसीना ने अपने संदेश में उम्मीद जताते हुये कहा कि श्रीकृष्ण की  मित्रता एवं आदर्श काफी प्रेरणादायक हैं जो हमें मित्रता एवं बंधुत्व के  साथ ही साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने के लिये प्रेरित करते हैं। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाने के लिये देश के  विभिन्न हिस्सों में हिंदू धर्म के लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है  और विभिन्न इलाकों में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किये गये हैं। बंगला के  सभी समाचार पत्रों, रेड़ियो एवं टीवी चैनलों के माध्यम से श्रीकृष्ण जन्माष्टमी  के पर्व पर मनाये जा रहे सभी प्रकार के कार्यक्रमों आदि का प्रकाशन-प्रसारण भी किया जा रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »