25 Apr 2024, 16:57:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

अफगानिस्तान में बस को निशाना बनाकर धमाका, 10 घायल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 27 2019 1:23PM | Updated Date: May 27 2019 1:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार सुबह अफगान हाजियों और धार्मिक मामलों के मंत्रालय के कर्मचारियों को ले जा रही एक बस को निशाना बनाकर बम विस्फोट  किया गया जिसमें कम से कम 10 लोग घायल हो गए। अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता वहीदुल्लाह मयार ने बताया कि बम धमाके में घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मयार ने ट्वीट किया,‘‘आज सुबह करीब सात बजकर 45 मिनट पर काबुल में सरकारी कर्मचारियों को ले जा रही एक बस को निशाना बनाकर हमला किया गया। दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ किसी आतंकवादी संगठन ने फिलहाल हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। इससे कुछ दिन पहले काबुल की एक मस्जिद में नमाज के दौरान हुए धमाके में एक इमाम समेत दो लोगों की मौत हो गयी थी और 17 अन्य घायल हुए थे। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »