29 Mar 2024, 12:03:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

ममता को झटका - BJP में शामिल होंगे TMC विधायक शुभ्रांशु रॉय

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 25 2019 4:15PM | Updated Date: May 25 2019 4:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कोलकाता। बंगाल में  लोकसभा चुनाव के बाद सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस में हार का मंथन चल रहा है। शुक्रवार को ममता बनर्जी ने अपने एक विधायक शुभ्रांशु रॉय को पार्टी से निलंबित कर दिया। निलंबित करने से पहले ममता ने शुभ्रांशु पर तीखा हमला करते हुए उन्हें 'गद्दार का बेटा' तक कह दिया था। अब शुभ्रांशु रॉय ने बीजेपी में शामिल होने का निर्णय लिया है। शुभ्रांशु ने शुक्रवार को कहा कि वह कुछ दिनों में भाजपा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वह ‘नई पारी’ शुरू करेंगे जिसमें वे ‘खुलकर सांस’ ले सकेंगे।
 
इससे पहले तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को रॉय को पार्टी विरोधी टिप्पणियां करने पर छह साल के लिए निलंबित कर दिया था। बीजपुर से तृणमूल कांग्रेस के विधायक रॉय भाजपा नेता मुकुल रॉय के बेटे हैं। उन्होंने कहा, ‘अब, मैं खुलकर सांस लूंगा। तृणमूल में कई लोगों का दम घुट रहा है।’ उन्होंने दावा किया कि पार्टी के कई अन्य नेता ‘उनके पदचिन्हों पर’ चलेंगे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »