19 Mar 2024, 09:38:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

यूक्रेन में खसरा से 14 लोगों की मौत, हजारों प्रभावित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 26 2019 11:34AM | Updated Date: Mar 26 2019 11:34AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कीव। यूक्रेन में पिछले तीन महीनों में खसरा के प्रकोप से 14 लोगों की मौत हो गयी तथा इससे 32,000 लोग प्रभावित हुए हैं। यूक्रेन के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को इस बात की जानकारी दी। मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान के अनुसार देश में गत 28 दिसंबर 2018 से लेकर 12 मार्च 2019 तक 18,109 बच्चों समेत कुल 32,939 लोग खसरा से प्रभावित हुए है। पिछले साल खरसा के 35,120 मामलें दर्ज किए गए थे जबकि वर्ष 2017 में कुल 4782 मामले दर्ज हुए थे।

संयुक्त राष्ट्र के अंतर्राष्ट्रीय बाल आपातकालीन कोष (यूनिसेफ) के अनुसार यह दुनिया में खसरे के मामलों में लगभग सबसे बड़ी वृद्धि है। इस बीमारी के प्रकोप के बाद से अब तक देश में लगभग 35 लोगों की मौत हो चुकी है। यूक्रेन के स्वास्थ्य प्राधिकारियों ने टीकाकरण के निम्न स्तर को बीमारी के फैलने का कारण बताया है। उल्लेखनीय है कि खसरा का संक्रमण आसानी से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति को फैलता है। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »