25 Apr 2024, 19:53:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बीजेपी ने जारी की तीसरी सूची, संबित पात्रा को पुरी से मिला टिकट

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 23 2019 10:19AM | Updated Date: Mar 23 2019 10:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार देर रात उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 36 उम्मीदवारों के नाम हैं। पार्टी के चर्चित प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा को ओडिशा की प्रतिष्ठित पुरी सीट से टिकट दिया गया है। बताया जा रहा है कि बीजेपी आज अपनी चौथी उम्मदीवारों की लिस्ट भी जारी कर सकती है। 
 
देर रात जारी इस तीसरी सूची में आंध्र प्रदेश की 13, महाराष्ट्र की छह, ओडिशा की पांच तथा मेघालय एवं असम की एक एक सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए गए। इनमें अधिकतर सीटों पर पहले या दूसरे चरण में मतदान होना है। पुरी में तीसरे चरण में मतदान होगा। पार्टी इससे पहले 185 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। 
 
उधर, कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 32 और उम्मीदवारों की शुक्रवार देर रात घोषणा कर दी जबकि दो सीटों पर पहले घोषित प्रत्याशियों को बदल दिया। इसके साथ ही कांग्रेस ने ओडिशा विधानसभा चुनाव के लिए अपने 54 उम्मीदवारों की भी घोषणा की है।
 
पार्टी ने अपनी उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राज बब्बर को पहले मुरादाबाद सीट से उम्मीदवार घोषित किया था, लेकिन अब उन्हें फतेहपुर सीकरी सीट से चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की बिजनौर सीट से भी अपना उम्मीदवार बदला है, वहां से इंदिरा भाटी के स्थान पर नसीमुद्दीन सिद्दीकी को प्रत्याशी बनाया है। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ हुए समझौते के तहत श्रीनगर सीट उसके लिए छोड़ी है। इस सीट से नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता एवं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला चुनाव लड़ेंगे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »