29 Mar 2024, 04:59:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » World

पाकिस्तान ने पुलवामा हमले को लेकर भारत पर लगाया ये आरोप

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 21 2019 4:33PM | Updated Date: Feb 21 2019 4:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की विदेश सचिव तहमीना जंजुआ ने पुलवामा हमले को लेकर भारत पर उत्तेजक टिप्पणियां करके उन्माद फैलाने और क्षेत्र की शांति तथा सुरक्षा को खतरा पैदा करने का आरोप लगाते हुए विभिन्न देशों के राजदूतों से मुलाकात कर इस बारे में गहरी चिंता व्यक्त की। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता डॉक्टर मोहम्मद फैजल ने सिलसिलेवार ट्वीट करके पाकिस्तान की विदेश सचिव की विदेश मंत्रालय के कार्यालय में विभिन्न देशों के राजदूतों से मुलाकात का ब्यौरा दिया है। 
 
पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट कर कहा, ‘‘विदेश सचिव तहमीना जंजुआ ने दक्षिण अफ्रीका के राजदूत को भारत की उत्तेजक टिप्पणियों के कारण क्षेत्र में उत्पन्न हुई सुरक्षा की स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने (सुश्री जंजुआ ने) भारत में पाकिस्तानी नागरिकों और जम्मू कश्मीर में कश्मीरियों की जान के खतरे तथा सुरक्षा के बारे में भी गहरी चिंता व्यक्त की। 
 
फैजल ने कहा - जंजुआ ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के कार्यालय में कुवैत के राजदूत से मुलाकात की और उन्होंने पुलवामा हमले के बाद भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ फैलाए जा रहे उन्माद के बारे में चिंता व्यक्त की। उन्होंने भारत के कश्मीरियों के खिलाफ उठाये गये दमनकारी कदमों की निंदा की।
 
उन्होंने कहा - जंजुआ ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय में पोलैंड के राजदूत से मुलाकात कर उन्हें क्षेत्र की वर्तमान सुरक्षा स्थिति की जानकारी दी और भारत तथा जम्मू कश्मीर में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।
 
फैजल ने कहा - जंजुआ ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय में इंडोनेशिया के राजदूत से भी मुलाकात की और उन्हें भारत सरकार की ओर से मीडिया में दिये जा रहे ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बयानों के बारे में जानकारी दी जिससे क्षेत्र में उन्माद का माहौल तथा शांति सुरक्षा को खतरा पैदा हो गया है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »