29 Mar 2024, 12:43:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

सुरक्षाकर्मियों को मिले आधुनिक तकनीक का ज्ञान : नायडू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 17 2018 10:12AM | Updated Date: Dec 17 2018 10:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने सुरक्षा के वर्तमान वातावरण में सुरक्षाकर्मियों के लिए आधुनिक तकनीकी ज्ञान एवं सतत प्रशिक्षण को अपरिहार्य बताया है और दुर्गम स्थानों पर तैनात जवानों, अधिकारियों और उनके परिवारों की सुविधाओं में संतोषजनक सुधार किए जाने की जरूरत पर बल दिया है।
 
नायडू ने गुरुग्राम में सीआरपीएफ अकादमी में 50वें बैच के दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। नायडू ने कहा, आज-कल के सुरक्षा माहौल में, सुरक्षा बलों को आधुनिक तकनीक का ज्ञान होना अत्यंत आवश्यक है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »