20 Apr 2024, 03:43:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

शिवराज सिंह ने ट्वीटर स्टेटस बदला, खुद को बताया आम आदमी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 15 2018 5:00PM | Updated Date: Dec 15 2018 5:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। कुछ लोग ही होते हैं जो खास बन कर पैदा होते हैं। लेकिन ज्यादातर लोग आम ही रहते हैं। अपने मेहनत के बल पर, त्याग और समर्पण के बल पर वो खास ओहदा हासिल करते हैं और आम इंसान से खास इंसान बन जाते हैं। सियासत की मिजाज मौसम की तरह बदलता रहता है। सियासत की पिच पर आप क्लीन बोल्ड भी हो सकते हैं और चौका, छक्का भी लगा सकते हैं। आइए अब बात सीधे मुद्दे की करते हैं। मध्य प्रदेश की राजनीति में शिवराज सिंह चौहान बताने की ज्यादा जरूरत नहीं है।
 
करीब 13 साल पहले मध्य प्रदेश की राजनीति में उथल पुथल के बाद उन्हें राज्य की कमान दी गई थी। करीब 13 साल की शानदार पारी के बाद वो एक बार फिर सियासी कुर्सी यानि सीएम की कुर्सी पर बने रहने की पुरजोर कोशिश की। लेकिन जनमत के दिल और दिमाग में उनके दावे और वादे जगह नहीं बना सके।
 
मध्य प्रदेश में राजनीतिक लड़ाई में बीजेपी सत्ता से बाहर हो चुकी है। शिवराज सिंह चौहान हार की समीक्षा में जुटे हुए और इस बीच उन्होंने अपने ट्वीटर अकाउंट के स्टेट्स को बदल दिया है अगर आप उनके ट्विटर खाते में उनके एंट्रो को देखें तो आप को नजर आएगा कि वो अपने आपको मध्य प्रदेश का आम आदमी बता रहे हैं। इससे पहले उन्होंने खुद को एक्स चीफ मिनिस्टर ऑफ मध्य प्रदेश इंडिया बताया था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »