29 Mar 2024, 05:54:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

राफेल सौदे पर राहुल ने देश को किया गुमराह : हरसिमरत कौर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2018 3:41PM | Updated Date: Dec 14 2018 3:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। शिरोमणि अकाली दल की वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर राफेल विमान सौदे को लेकर देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि,  झूठ’ के सहारे विधानसभा चुनावों में इस पार्टी की जीत हुई है। 
 
बादल ने संसद भवन परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी ने राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर गलत आरोप लगाये हैं और लोगों को गुमराह किया है। इसके लिए उन्हें माफी मांगनी ही चाहिए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को न केवल गुमराह किया गया बल्कि झूठ की राजनीति से इन राज्यों में सरकार बनाने वाली है।
 
इन राज्यों के लोगों को कांग्रेस ने ठगा है जिसका पता उन्हें जल्दी ही चल जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पंजाब में भी झूठ के सहारे सत्ता में आयी थी और इस राज्य का क्या हाल हुआ है यह सभी लोगों के सामने है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में तेजी से विकास हो रहा है और योजनाओं को बिना देर किये तेजी से पूरा किया जा रहा है । 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »