29 Mar 2024, 11:50:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

आतंकी बना फिल्‍म हैदर में काम करने वाला लड़का, मुठभेड़ में ढेर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 14 2018 1:03PM | Updated Date: Dec 14 2018 1:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

जम्‍मू। चार दिन पहले 9 दिसंबर को भारतीय सुरक्षाकर्मियों ने करीब 18 घंटे चली मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी सहित साकिब बिलाल और 9वीं क्लास में पढ़ने वाले एक लड़के को ढेर कर दिया। साकिब बिलाल वही लड़का जिसने कश्मीरी अलगाववादियों पर बनी फिल्म हैदर में छोटा सा अभिनय किया। उसने थिएटर आर्टिस्ट के रूप में भी खूब काम किया, मगर इसी साल अगस्त में एक अन्य लड़के के साथ वह लापता हो गया था, जिसके बाद में आतंकियों के साथ मिलने की जानकारी सामने आई।
 
दोनों ने 31 अगस्त को अपना घर छोड़ दिया। इस मामले में बिलाल के परिजनों को कहना है कि उन्हें अभी तक मालूम नहीं चल सका है कि वह अलगाववादियों संग क्यों शामिल हुआ। बिलाल की मां ने बताया कि बिलाल छठी क्लास में था, तब हैदर फिल्म के लिए दो छोटे-छोटे शॉट दिए। एक शॉट चॉकलेट बॉय के रूप में फिल्माया गया जबकि दूसरा शॉट एक बस में हिंसक घटना से बचने वाला था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »