19 Apr 2024, 08:20:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

मेहुल चोकसी के खिलाफ इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 13 2018 1:07PM | Updated Date: Dec 13 2018 1:07PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। पंजाब नेशनल बैंक को करोड़ों रुपए का चूना लगाने वाले हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के खिलाफ इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया है। सीबीआई के अनुरोध पर इंटरपोल ने यह नोटिस जारी किया है। 13,500 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले का आरोपी मेहुल चौकसी एंटीगुआ में रह रहा है। उसके भारत प्रत्यर्पण की कोशिश की जा रही है।
 
बता दें कि हाल ही में मेहुल चोकसी के साथी दीपक कुलकर्णी को कोलकाता एयरपोर्ट से पीएमएल एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया। सूत्रों की मानें, दीपक ही हांगकांग में मेहुल चोकसी का पूरा बिजनेस संभालता था। यहां तक कि वह चोकसी की किसी फर्जी कंपनी का डायरेक्टर भी था।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »