28 Mar 2024, 23:54:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

जीत से खुश हुई सोनिया गांधी, बोलीं - बीजेपी की नकारात्मक राजनीति...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2018 4:42PM | Updated Date: Dec 12 2018 4:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सोनिया गांधी ने तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का स्वागत करते हुए कहा है कि उन्हें इस बात की खुशी है कि छत्तीसगढ, मध्य प्रदेश और राजस्थान विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की नकारात्मक राजनीति पराजित हुई है।
सोनिया गांधी ने बुधवार को संसद भवन परिसर में पत्रकारों के सवालों के जवाब पर कहा - मैं निश्चित रूप से बहुत खुश हूं कि कांग्रेस ने इन विधानसभा चुनावों में जीत हासिल कर भाजपा की नकारात्मक राजनीति को परास्त किया है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी को अब लोगों की समस्याओं का समाधान कर उनकी सेवा करनी है और देश के विकास के लिए और प्रभावी ढंग से काम करना है।
 
तीनों राज्यों में अपनी पार्टी की जीत को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कार्यकर्ताओं की जीत बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘कांग्रेस-मुक्त’ भारत के नारे का जारेदार जवाब दिया और कहा कि कांग्रेस जनहित के लिए काम करेगी और किसी के लिए भी ‘भारतमुक्त’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।
 
गांधी पिछले वर्ष 11 दिसम्बर को कांग्रेस अध्यक्ष चुने गए थे। पार्टी अध्यक्ष चुने जाने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित कांग्रेस अधिवेशन में उन्हें विधिवत रूप से पार्टी की बागडोर सौंपी गई। गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को भले ही जीत नहीं मिली, लेकिन भाजपा को कांग्रेस ने 100 सीटों से नीचे रोक दिया। सोनिया गांधी की राजनीति के लिए यह सकारात्मक साबित हुआ और उसके बाद उनके नेतृत्व में कांग्रेस में उत्साह का माहौल रहा। कर्नाटक में भले ही कांग्रेस दोबारा अपने दम पर सरकार नहीं बना सकी, लेकिन वहां उसने जनता दल (एस) के साथ गठबंधन कर सरकार बना दी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »