24 Apr 2024, 07:37:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

भारत माता की जय बोलने से नहीं साबित होगी राष्ट्रभक्ति : वरुण गांधी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 11 2018 10:07AM | Updated Date: Dec 11 2018 10:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बीजेपी नेता और सुल्तानपुर से सांसद वरुण गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसान नीति पर सवाल उठाए हैं। सुल्तानपुर पहुंचे भाजपा सांसद ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि सिर्फ भारत माता की जय बोलने से राष्ट्रभक्ति साबित नहीं होगी। राष्ट्रभक्त बनने के लिए सर्वस्थ न्यौछावर करना होता है।
 
वरुण गांधी ने वित्त मंत्रालय द्वारा बैंकों को कर्ज में डुबाने में किसानों द्वारा लोन चुकता ना करने वाले बयान पर भी सवाल उठाया। वरुण गांधी ने कहा कि करीब अस्सी फीसदी किसानों ने कर्ज चुका दिया है। जबकि भगोड़े उद्योगपतियों ने देश को कर्ज में डुबोने का काम किया है।
 
दरअसल भाजपा सांसद अत्याधुनिक उपकरणों से लैस जिला महिला अस्पताल का उद्घाटन करने के लिए पहुंच थे। इस दौरान रामनरेश त्रिपाठी सभागार में 102 दिव्यांगों को ट्राई साइकिलें दी गईं। इसके अलावा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की 42 सड़कों का भी लोकार्पण किया गया।
 
इस दौरान भाजपा सांसद ने कहा कि गुजरात में 90 फीसदी किसानों के सिंचाई के साधन है, जबकि विदर्भ मैं महज नौ फीसदी किसानों के पा सिंचाई के साधन हैं। भाजपा सांसद वरुण गांधी ने इसके अलावा कार्यक्रम में खुद की लिखी किताब 'अ रूरल मैनीफेस्टो' का भी विमोचन किया। इसमें उन्होंने सरकारी स्कूलों में पढ़ाई के स्तर में सुधार की बात कही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »