29 Mar 2024, 16:12:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

26/11 हमले में पाक की भूमिका पूरी दुनिया जानती है: बिपिन रावत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2018 12:15PM | Updated Date: Dec 9 2018 12:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। थलसेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने दो बड़े बयान दिए हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय मुंबई पर 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकवादी हमले में पाकिस्तान आतंकवादियों की भूमिका को जानता है। भारत इस बारे में किसी और का बयान नहीं चाहता है। सेना प्रमुख का बयान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के बयान के बारे में पूछे जाने पर आया। इस बयान में पाक पीएम इमरान ने कहा था कि 2008 का मुंबई हमला ‘आतंकवाद का कृत्य’ था। इस मामले को हल करना पाकिस्तान के हित में है। 
 
मीडिया को दिए गए साक्षात्कार में खान के बयान को हमले में पाकिस्तानी आतंकवादियों की संलिप्तता की परोक्ष स्वीकारोक्ति के रूप में देखा जा रहा है। खान के बयान के बारे में पूछे जाने पर जनरल रावत ने कहा, अंतरराष्ट्रीय समुदाय जानता है कि किसने इसे किया, लेकिन इसके बगैर भी हम जानते हैं किसने इसे किया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »