29 Mar 2024, 12:46:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बाबरी विध्वंस की बरसी आज, कड़े सुरक्षा घेरे में जकड़ी अयोध्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 6 2018 9:41AM | Updated Date: Dec 6 2018 9:41AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में विवादित ढांचा ध्वस्त होने की 26वीं बरसी के अवसर पर सुरक्षा के कड़े बन्दोबस्त किये गये है तथा जिलें में धारा 144 लगा दी गयी है। विवादित ढांचा गिराने जाने बरसी के दिन छह दिसम्बर को हिन्दू संगठनों ने शौर्य दिवस तथा मुस्लिम संगठनों यौमे गम दिवस मनाने की घोषणा के बाद अयोध्या में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। जगह जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिलें में धारा 144 लागू कर दिया गया है। 

पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार सिसौदिया ने बुधवार को यहां ‘यूनीवार्ताृ को बताया कि छह दिसम्बर 1992 को विवादित ढांचा ध्वस्त होने की 26 वीं बरसी पर विभिन्न संगठनों ने कई कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है। उन्होने कहा कि इस के मद्देनजर अयोध्या में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। 

उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिये स्थानीय पुलिस बल के अलावा 12 अपर पुलिस अधीक्षक, 15 पुलिस उपाधीक्षक , 40 उपनिरीक्षक, 50 थानाध्यक्ष, 80 सब इंस्पेक्टर, एक सौ कांस्टेबिल समेत दस कम्पनी पीएसी, एआरएफ की तैनाती की गयी है। विवादित श्रीरामजन्मभूमि परिसर के आसपास लगे सुरक्षा बलों को सतर्कता बरतने के लिये निर्देश दिये गये हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »