28 Mar 2024, 16:37:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

न्यूजमेकरों में टॉप पर पीएम मोदी, दूसरे पायदान पर राहुल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 5 2018 10:25AM | Updated Date: Dec 5 2018 10:30AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। सर्च इंजन याहू ने देश के लिए 2018 ईयर इन रिव्यू की घोषणा की है, जिसमें न्यूजमेकरों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी टॉप पर हैं जबकि फाइनेंस न्यूजमेकरों में रिजर्व बैंक के गवर्नर ऊर्जित पटेल अव्वल हैं। याहू ने मंगलवार को यहां यह सूची जारी करते हुये कहा कि ईयर इन रिव्यू के पर्सनेलिटी आॅफ द ईयर का स्थान मीटू सर्वाइवर्स को दिया गया जिन्होंने दूरगामी प्रभाव के इस गंभीर मसले को उठाया। बड़ी संख्या में महिलाओं ने सोशल मीडिया पर बड़ी हैसियत वाले पुरुषों के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए अपनी आपबीती साझा की। उनकी आवाज जनांदोलन में बदल गयी।
 
भारी संख्या में नागरिक और मीडिया का हर हिस्सा महिलाओं के समर्थन में खड़ा हो गया। ईयर इन रिव्यू के अनुसार इस साल के टॉप 10 न्यूजमेकरों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले और राहुल गांधी दूसरे स्थान पर हैं। अन्य लोगों में पूर्व मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा हैं जिन्होंने तीन तलाक और धारा 377 जैसे ऐतिहासिक निर्णय देने के साथ इस सूची में अपनी जगह बनाई है। सूची में पूर्व विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर का भी नाम है जिन्हें यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद त्यागपत्र देना पड़ा।
 
बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादी की सुर्खियों ने दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को ‘कपल’ न्यूजमेकर बना दिया है। दो वर्ष से कम उम्र की श्रेणी में करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान ने इस सूची में अपनी जगह बनाई है। मलयालम फिल्म ओरू आदार लव की कलाकार प्रिया प्रकाश वारियर का आंख मारना इंटरनेट पर धमाल साबित हुआ और वह भी इस सूची में स्थान पाने में सफल रही हैं।        
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »