28 Mar 2024, 16:49:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बैंक का पैसा लेकर विदेश भाग जाएगा उमेश मोदी : सत्यपाल सिंह

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2018 6:23PM | Updated Date: Dec 4 2018 6:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री एवं बागपत के सांसद सत्यपाल सिंह ने उत्तर प्रदेश सराकर को एक पत्र लिखकर आगाह किया है कि चीनी व्यापारी उमेश मोदी के खिलाफ यदि जल्द कदम नहीं उठाया गया तो वह बैंक का पैसा लेकर विदेश भाग जाएगा। मसलन वह दूसरा निरव मोदी साबित हो सकता है। अपने पत्र में उक्त मंत्री ने योगी आदित्यनाथ सरकार को यह भी आगाह किया है कि उमेश मोदी पर कई प्रकार के वित्तीय अनियमितता के मामले उजागर हुए हैं। वह किसी भी समय भारत छोड़ सकता है। 
 
उन्‍होंने इसमें बताया कि उद्योगपति उमेश मोदी की दो चीनी मिलें हैं, जिनपर किसानों का कुल 462 करोड़ रुपया बकाया है। ऐसे में वह दूसरा नीरव मोदी साबित हो सकता है। एक आर्थिक अखबार ने दावा किया है कि केन्द्रीय राज्य मंत्री ने उत्तर प्रदेश सरकार को 2 दिसंबर को यह पत्र लिया है। 
 
सत्‍यपाल सिंह ने सीएम योगी और सुरेश राणा को लिखी चिठ्ठी में बताया कि उन्‍होंने उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव को भी उमेश मोदी के बारे में आगाह किया था। केंद्रीय मंत्री ने लिखा, मलकपुर चीनी मिल पर 312 करोड़ और मोदी शुगर मिल पर 150 करोड़ रुपये का बकाया है। इन दोनों मिलों का मालिक उमेश मोदी है। मलकपुर शुगर मिल ने वर्ष 2012-13 में कंपनी रजिस्‍ट्रार के यहां अंतिम बैलेंस शीट जमा कराया था। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »