20 Apr 2024, 06:18:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
news » National

बीजेपी सांसद सावित्रि फुले ने भगवान हनुमान को बताया मनुवादी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2018 5:40PM | Updated Date: Dec 4 2018 5:41PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

बहराइच। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योदी आदित्यनाथ द्वारा भगवान हनुमान को दलित कहने पर राजनीतिक दलों समेत कई संगठनों द्वारा उनकी आलोचना करने का मुद्दा अभी शांत भी नहीं हुआ था। अब इस कड़ी में एक और नया नाम जुड़ गया है। उत्तर प्रदेश में बहराइच से भाजपा सांसद सावित्रि फुले ने भगवान हनुमान पर विवादित बयान देकर एक बार फिर से आग में घी डालने का काम किया है। दरअसल भाजपा सांसद सावित्रि फुले ने भगवान राम को मनुवादी बताया। यही नहीं उन्होंने हनुमान की जाति को लेकर उठे विवाद पर कहा कि वह वंचित थे, इसलिए वह इंसान नहीं बन पाए।
 
आपको बता दें कि भाजपा सांसद फुले ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, हनुमान दलित थे। लेकिन वह मनुवादियों के गुलाम थे। फुले ने कहा अगर वह दलित थे और हनुमान इंसान थे, तो पूंछ क्यों लगाई गई, मुंह पर कालिख क्यों लगाई गई? फुले यहीं नहीं रुकी उन्होंने आगे कहा कि जिन लोगों ने राम का बेड़ा पार कराने का काम किया, उन्हें बंदर क्यों बनाया गया?
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »